ताजमहल क्यों बिकने वाला था ?
ताजमहल का नाम सुनते ही आंखों के सामने घूमने लगती है सफेद पत्थर की वह ऐतिहासिक इमारत जिसके चारों कोनों पर Pillars बने हुए हैं और बीच में एक बड़ा सा गुम्बद बना हुआ है।
कहने को तो यह शाहजहां की पत्नी मुमताज का कब्र है किंतु समय समय पर इसे एक शिव मंदिर तेजो महालय बताया जाता रहा है।
आगरा की ताजमहल और तेजो महालय के विवाद को हमने पिछले वीडियो में अच्छी तरह समझ लिया है जिसे Description में दी गयी लिंक पर जाकर आप देख सकते हैं।
यहां आज के इस वीडियो में हम आपको बताएंगे कि ऐसी कौन सी परिस्थिति भारत में आ गई थी जिससे ताजमहल को ही बेचना पड़ रहा था। साथ हो वो कौन व्यक्ति थे जो ताजमहल को खरीदकर एक मंदिर बनाना चाहते थे। साथ ही यह भी बताएंगे कि आखिरकार ताजमहल बिका क्यों नहीं। तो आइए इस पूरे घटनाक्रम को समझते हैं।
साल था 1831 का अर्थात भारत में अंग्रेजी शासन के चरमोत्कर्ष का दौर चल रहा था।
देश की अधिकांश रियासती कब्जा ली गयी थीं। इसी साल अंग्रेजों ने म्यांमार जिसे उस समय बर्मा कहा जाता था उस पर कब्जे को लेकर काफी परेशान थे।
दरअसल वर्मा पर कब्जा करने में अंग्रेजी फौज का काफी खर्चा हुआ था और ऊपर से बंगाल आर्मी के आला अफसर तनख्वाह बढ़ाने की मांग जोरों से कर रहे थे।
और लंदन से कुछ मिलने वाला था नहीं, इसलिए उन्होंने एक नापाक तरीका अपनाया। आगरा की ऐतिहासिक इमारतों को तोड़कर उसके संगमरमर के पत्थरों और अन्य सामग्रियों को बेंचकर अंग्रेजी खजाने को भरने का।
19 वी सदी के प्रारंभ होने के महज 3 साल बाद यानी 1803 में अंग्रेज जनरल 'लेके' ने आगरा प्रान्त पर पूरी तरह कब्जा कर लिया। धीरे-धीरे आगरा में स्थित इमारतों के बेशकीमती पत्थर, Paintings और अन्य बहुमूल्य सामान या तो बेंच दिए गए या उसे London पहुंचा दिया गया।
यही नहीं एक समय आया जब ताजमहल को किराए पर दिया जाने लगा और उसमें पार्टियां होने लगी।
20 साल बाद आया सन 1828 का समय। लार्ड विलियम बैंटिंग अब बंगाल के गवर्नर जनरल बन चुके थे।
उन दिनों British east india company बर्मा के साथ युद्ध और उस पर कब्जे को लेकर व्यस्त थी। इस युद्ध में बहुत अधिक धनहानि होने से कंपनी को काफी नुकसान हो रहा था।
इस समय विलियम बैंटिंग ने आगरा का दौरा किया तथा आगरा किले के संगमरमर के पत्थरों को निकलवा कर बेंचकर पैसा इकट्ठा करने लगा।
अब बारी आ चुकी थी ताजमहल की। बैंटिंग ताजमहल को भी तोड़ कर बेचना चाहता था।
सन 1831 का साल आया। ताजमहल की बोलियां लगनी शुरू हुई।
जयपुर के रहने वाले सेठ लक्ष्मीचंद ने दो लाख रुपये की बोली लगाई।
दरअसल सेठ लक्ष्मीचंद भारतीय राजाओं के साहूकार थे इन्हे उस समय उत्तर भारत का सबसे धनी व्यक्ति माना जाता था। लक्ष्मीचंद ताजमहल के पत्थरों को खरीद कर वृंदावन में एक मंदिर बनवाना चाहते थे।
खैर बात 2 लाख की बोली में बनी नहीं और ब्रिटिश सरकार ने इस रकम को ताजमहल के मुताबिक बेहद कम बताकर खारिज कर दिया।
इसके कुछ ही महीनों बाद ही ताजमहल की दूसरी बोली लगी। इस बार भी सेठ लक्ष्मीचंद ने ही 7 लाख रुपये की सबसे ऊंची बोली लगाई।
लगभग सब कुछ तय हो चुका ही था कि यह बात आम जनता तक पहुंच गई। British Intelligence ने यह आशंका जताई कि ताजमहल को गिराने से दंगा भड़क सकता है इसलिए इसकी बिक्री Cancel कर दी गयी।
आधुनिक समय में ब्रिटिश इतिहासकार ताजमहल को बेचने की बात से इंकार करते रहे हैं किंतु कई साक्ष्यों से इसकी पुष्टि होती है।
JNU University में Art history की प्रोफेसर कविता सिंह ने इस बात को लेकर काफी रिसर्च की और 2017 में प्रस्तुत की गई Report में कई साक्ष्य दिए।
उनके अनुसार अंग्रेजों ने आगरा का बहुत सारा संगमरमर नीलाम करना शुरू किया इस तोड़फोड़ के खिलाफ जनता ने आवाज बुलंद की तो इसे रोक दिया गया।
एक और ब्रिटिश राज नेता मार्क्स बेरिस्फोर्ड General of my life in India में लिखते हैं कि ऐतिहासिक इमारतों से निकाला गया पत्थर घर बनाने के लिए अनुपयुक्त है तथा इसे साहेब लोगों ने खरीदा।
बेरिस्फोर्ड ही आगे लिखते हैं कि संगमरमर बेचकर मात्र 500 पाउंड हासिल हुए थे ताजमहल को बेचे जाने के प्रस्ताव का साक्ष्य भी इसी दस्तावेज में मिलता है।
विलियम स्लीमैन ने भी इस बात का जिक्र अपने लेखों में किया है। अपनी बायोग्राफी में स्लीमैन लिखते हैं कि अगर आगरा का पत्थर बिक जाता तो संभवत ताज को भी गिराकर उसे बेच दिया जाता।
इन दो Evidenves के अलावा फैनी पार्क नामक एक वेल्स यात्री ने इस घटना का जिक्र किया है। साल 1850 में लिखी अपनी किताब में उन्होंने कोलकाता से निकलने वाले एक अखबार The Bull का एक Article दर्ज किया है। जिसमें साफ तौर पर लिखा है कि ताज को बेचने की तैयारी पूरी हो चुकी है लेकिन सही कीमत नहीं मिल पा रही है।
अब तक दो लाख रुपये की एक बोली लगी है साथ ही अंग्रेजों को यह डर भी है कि ताज को गिराने से दंगे भड़क सकते हैं। जिससे भारत में उनका टिक पाना काफी मुश्किल हो सकता है।
फैनी और लिखती हैं कि एक हिन्दू ताज को खरीद कर उसके पत्थरों से वृन्दाबन्द में एक मंदिर बनाना चाहता है।
यहां फैनी जिसे बृंदाबन्द लिख रही हैं वह असल में आज का कृष्ण धाम वृंदावन है और वह हिन्दू कोई और नहीं बल्कि सेठ लक्ष्मीचंद हैं।
इस प्रकार इस वीडियो में आप ने प्रमाणित तौर पर पर यह जाना कि ताज को क्यों बेंजा जा रहा था और इसके पीछे की पूरी कहानी क्या है ?
अगर इस वीडियो में आपको कुछ जानकारी मिली है तो इसे Like अवश्य करें और इस पर आपके क्या विचार हैं Comment Section में अवश्य बताएं। साथ ही Video को अपने साथी दोस्तों के साथ Share करना न भूलें।
Channel पर इसी तरह की ढेर सारी जानकारी पूर्ण बातें बताई जाती हैं तो आप हमारे channel Under struggle को Subscribe अवश्य कर लें।
मिलते हैं Next वीडियो में किसी खास Topic पर तब तक के लिए धन्यवाद। जय हिंद।
Comments
Post a Comment