ताजमहल क्यों बिकने वाला था ?
ताजमहल का नाम सुनते ही आंखों के सामने घूमने लगती है सफेद पत्थर की वह ऐतिहासिक इमारत जिसके चारों कोनों पर Pillars बने हुए हैं और बीच में एक बड़ा सा गुम्बद बना हुआ है। कहने को तो यह शाहजहां की पत्नी मुमताज का कब्र है किंतु समय समय पर इसे एक शिव मंदिर तेजो महालय बताया जाता रहा है। आगरा की ताजमहल और तेजो महालय के विवाद को हमने पिछले वीडियो में अच्छी तरह समझ लिया है जिसे Description में दी गयी लिंक पर जाकर आप देख सकते हैं। यहां आज के इस वीडियो में हम आपको बताएंगे कि ऐसी कौन सी परिस्थिति भारत में आ गई थी जिससे ताजमहल को ही बेचना पड़ रहा था। साथ हो वो कौन व्यक्ति थे जो ताजमहल को खरीदकर एक मंदिर बनाना चाहते थे। साथ ही यह भी बताएंगे कि आखिरकार ताजमहल बिका क्यों नहीं। तो आइए इस पूरे घटनाक्रम को समझते हैं। साल था 1831 का अर्थात भारत में अंग्रेजी शासन के चरमोत्कर्ष का दौर चल रहा था। देश की अधिकांश रियासती कब्जा ली गयी थीं। इसी साल अंग्रेजों ने म्यांमार जिसे उस समय बर्मा कहा जाता था उस पर कब्जे को लेकर काफी परेशान थे। दरअसल वर्मा पर कब्जा करने में अंग्रेजी फौज का काफी ख...