क्या ताजमहल एक शिवमंदिर था ? तेजोमहालय

 Hello everyone


Under struggle के आज के इस वीडियो में आप जानेंगे कि जिसे आज तक आप ताजमहल जानते आये हैं और अपनी आगामी पीढ़ी को बताते हैं कि वह वास्तव में एक मंदिर है जिसका नाम तेजोमहालय है साथ ही इसके साक्ष्य भी जानेंगे जो कि अलग-अलग विचारधाराओं द्वारा दिए गए हैं तो बने रहिए अंत तक इस वीडियो में - 


हिंदुस्तान की धरती पर उत्तर प्रदेश नामक राज्य के एक छोटे से जिले आगरा में यमुना नदी के तट पर अवस्थित है भारत की वह ऐतिहासिक इमारत जिसे वर्तमान समय में ताजमहल के नाम से जाना जाता है। 


सफेद पत्थर से निर्मित, अलौकिक सुंदरता से परिपूर्ण, 'ताजमहल' न केवल भारत में बल्कि पूरे विश्व में अपनी पहचान कायम किए हुए है। ताजमहल को दुनिया के सात आश्चर्यों में शामिल किया गया है तथा UNESCO ने इसे WORLD HERITAGE SITE के रूप में संरक्षित भी किया हुआ है। 


भारतीय इतिहास के पन्नों में लिखा हुआ मिलता है कि ताजमहल को पांचवें मुगल बादशाह शाहजहां द्वारा अपनी सबसे प्रिय पत्नी मुमताज के लिए बनवाया गया था। इसीलिए ताजमहल को दुनिया भर में प्रेम के प्रतीक के रूप में भी जाना जाता है। 


ताजमहल के निर्माणकर्ता को जानने के लिए हमें मुगलिया इतिहास के पन्ने पलटने होंगे- आइए देखते हैं क्या कहता है मुग़ल इतिहास-


1526 ई० के साल में बाबर द्वारा पानीपत के युद्ध मे इब्राहिम लोदी को हराने के बाद स्थापित किये गए मुग़ल वंश की गद्दी पर सन् 1627 ई० में शाहजहां आसीन हुआ। 

शाहजहां का जन्म 5 जनवरी 1592 ई० में लाहौर में हुआ था। इनका शुरुआती नाम खुर्रम था, शाहजहां इनको काफी बाद में नाम दिया गया जिसका अर्थ होता है 'King of the world'- शाह  जहां। 


इनके पिता चौथे मुगल बादशाह जहांगीर व माता जगतगोसाई या जोधाबाई थी।


 वहीं दूसरी ओर मुमताज का जन्म 1593 ईसवी में हुआ था। इनका शुरुआती नाम अर्जुमंद बानो बेगम था। सन 1612 में खुर्रम यानी शाहजहां की शादी अर्जुमंद बानो बेगम से हुई तथा शादी के बाद ही इन्हें मुमताज नाम दिया गया। 


मुमताज के अलावा शाहजहां की कुछ अन्य बीवियां भी थी जैसे अकबराबादी महल बेगम या इजुन्निसा बेगम, फतेहपुरी महल बेगम तथा कंदहारी बेगम आदि। 

अगर आप यह नहीं जानते हैं कि इन सभी बीवियों की कब्रें भी ताजमहल में ही दफन है तो आपको हमारा पिछला वीडियो अवश्य देखना चाहिए जिसकी लिंक i button और Description में दी गई है। 


बहरहाल, बताते चलें कि इन सभी बीवियों में मुमताज ही शाहजहां को सर्वाधिक प्रिय थी जबकि अन्य बीवियों से शादी तो महज एक राजनीतिक तालमेल या Political alliance बनाने के लिए की गई थी। 


Court historians अथवा दरबारी इतिहासकारों की मानें तो सर्वाधिक प्रिय होने के कारण ही मुमताज को अन्य Titles से भी दिए गए जैसे - मल्लिका-ए-जहां अर्थात Queen of the world. 


शाहजहां और मुमताज के कुल 14 बच्चे हुए जिनमें केवल 7 बच्चे ही जीवित रहे शेष 7 जन्म के दौरान ही Health issues की वजह से मर गए। जीवित बच्चों ने चार बेटे और तीन बेटियां थी।


एक रोचक तथ्य आपको बताए तो मुमताज अपने वैवाहिक जीवन (1612-1631 के बीच) के आधे से ज्यादा समय तक गर्भवती ही रही। 

क्योंकि जब वह अपने 14 हुए बच्चे को जन्म दे ही रही थी कि उनकी मृत्यु हो गई यह दिन था 17 जून 1631 का। मुमताज की मुत्यु के बाद शाहजहाँ ने 2 वर्षों तक सारा राज-काज बंद करवा दिया और खुद को Isolate कर लिया था क्योंकि वह शोक की गहरी वेदना में डूब गया था। 


ऐसा कहा जाता है कि मुमताज ने अपने आखिरी क्षणों में ऐसी इच्छा व्यक्त की कि शाहजहां उसकी कब्र पर एक ऐसी नायाब इमारत बनवाए जिसे न तो किसी ने देखी हो, जो ना अब तक बनी हो, और ना ही भविष्य में ऐसी बनाई जा सके।  


मुमताज की इसी आखिरी ख्वाहिश को पूरी करने के लिए शाहजहाँ ने उसी साल सन 1631 ईसवी में ही ताजमहल के निर्माण का कार्य शुरू करवाया। 


20 हजार से ज्यादा मजदूरों की लगातार 22 वर्षों के काम करने के बाद यह नायाब इमारत बनकर तैयार हुई । ऐसा कहा जाता है कि 20000 मजदूरों के साथ-साथ एक हजार हाथियों को भी इसमें 22 वर्षों तक प्रयोग में लाया गया था। 


ताजमहल के chief architect उस्ताद अहमद लाहौरी थे जिन्हें नादिर-ए-अस्र या The wonder of the age का title दिया गया। इन्होंने ही इस भव्य ताजमहल को design किया था। 


इसके Chief constructor या मुख्य राजमिस्त्री उस्ताद ईसा थे। उन्होंने ही इस ताजमहल को पितरा दूरा आर्ट जोकि एक प्रकार की ईरानियन आर्ट थी, में ही निर्माण किया था।


इतिहास में पहली बार सफेद पत्थर (White marble) या संगमरमर का प्रयोग इसी इमारत में किया गया था जिसकी खासियत यह है कि चाहे कितनी भी धूप हो जाए लेकिन इस पत्थर का Temp. हमेशा कम ही रहता है यानी यह हमेशा ठंडा ही रहता है।


इसके लिए White marble या संगमरमर को मकराना, राजस्थान से लाया गया था। 

इसमें प्रयोग किये गए जैस्पर पत्थर को पंजाब से मंगवाया गया था।

जेड और क्रिस्टल को चीन से, Turquoise को तिब्बत से, सफायर को श्री लंका से और कार्नेलियन को अरब से लाया गया था। 


इस प्रकार हम देख रहे हैं कि ताजमहल में प्रयुक्त विभिन्न पत्थर दुनिया के अलग-अलग कोनों से आए हैं इसीलिए यह इतना भव्य, अलौकिक और अद्वितीय बन पाया है।


तो इतिहास के एक Theory के मुताबिक कुछ इस तरह से ताजमहल का निर्माण हुआ था। 


लेकिन कुछ इतिहासकार और विद्वान इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते हैं। उनके विचार में ताजमहल को शाहजहां ने नहीं बनवाया था यह पहले से बना एक शिव मंदिर या शिवालय था जिसमें कुछ हेरफेर करके बदलाव करके ना केवल इसे एक इस्लामिक लुक दिया गया बल्कि इसमें मुमताज की कब्र दफनाकर इसे अपवित्र किया गया और तथाकथित प्रेम का प्रतीक बताया गया। 


तथाकथित प्रेम से आशय यह है कि ऐसा बताया जाता है कि मुमताज की मृत्यु की तीसरे दिन ही शाहजहां ने मुमताज महल की छोटी बहन से इसलिए विवाह कर लिया था क्योंकि उसका चेहरा मुमताज से मिलता था। अपनी प्रिय पत्नी की मृत्यु के तीसरे दिन ही उसकी बहन से विवाह कर लेना किसी भी दृष्टिकोण से उसका प्रेम नही दर्शाता है। 


जो भी हो अब उठता है कि इसे Theory के अनुसार जब ताजमहल को शाहजहां ने नहीं बनवाया है तो आखिर इसे बनवाया किसने?


जवाब मिलता है, तथाकथित ताजमहल शिव मंदिर के रूप में 13वीं शताब्दी के चंदेलवंशी राजा परमार्दिदेव के द्वारा बनवाया गया था तथा इसे तेजोमहालय नाम दिया गया था। इस बात की पुष्टि प्रसिद्ध अमेरिकी इतिहास स्टीफेन नैप (Stephen knapp) ने भी की है। 


इस thoery का जन्म तब हुआ जब एक भारतीय इतिहासकार P. N. oak ने सन 1989 में Tajmahal the true story नामक पुस्तक लिखी और उसमें पहली बार ताजमहल को एक शिवमंदिर तेजोमहालय बताया साथ ही इसकी पुष्टि के लिए उसमें 100 से अधिक साक्ष्य भी दिया। 


इस विचारधारा को मानने वालों का कहना है कि 1212 ईसवी में परमर्दिदेव के द्वारा बनवाए गए इस तेजोमहालय शिव मंदिर को परवर्ती शासकों द्वारा होते हुए 17वीं शताब्दी में राजा मानसिंह को विरासत में मिला हुआ था।  इसके बाद इस Property को राजा जयसिंह के द्वारा प्राप्त किया गया और अंततः 1632 ईसवी में शाहजहां द्वारा इसे हड़प लिया गया या कब्जा कर लिया गया। और मुमताज की मृत्यु के बाद इसे न केवल मुमताज की कब्र का स्थान बनाया गया बल्कि उसका नाम तेजोमहालय से बदलकर ताजमहल कर दिया गया। 


'ताजमहल की जमीन राजा मानसिंह की थी' इस तथ्य की पुष्टि भारतीय इतिहास जदुनाथ सरकार समेत यूरोपियन इतिहासकार जॉन मार्शल और EVV हैवेल भी करते हैं।  भारतीय इतिहासकार पुरुषोत्तम नागेश ओक के अनुसार बादशाहनामा, जो कि शाहजहां के दरबार के लेखा-जोखा की पुस्तक है, में स्वीकारोक्ति है (पृष्ठ 403 भाग 1) कि मुमताज को दफनाने के लिए जयपुर के महाराजा जयसिंह से एक चमकदार, बड़े गुम्बद वाला विशाल भवन (इमारत-ए-आलीशान व गुम्बज) लिया गया, जो कि राजा मानसिंह के भवन के नाम से जाना जाता था। 


ताजमहल को किसी अन्य इमारत में फेरबदल करके बनवाने के पीछे एक दलील यह दी जाती है कि औरंगजेब ने सन 1662 ई० में शाहजहाँ को एक पत्र भेजा था जिसमें उसने यह लिखा था कि मुमताज के सात मंजिला लोकप्रिय दफन स्थान की इमारतें इतनी पुरानी हो चुकी हैं कि उनमें पानी चू रहा है और गुम्बद के उत्तरी सिरे में दरार पैदा हो गई है। इसी कारण से औरंगजेब ने खुद के खर्च से इमारतों की तुरंत मरम्मत के लिए फरमान जारी किया और बादशाह से सिफारिश की कि बाद में और भी विस्तारपूर्वक मरम्मत कार्य करवाया जाए। एक ओर बताया जाता है कि ताजमहल 1653 में बनकर तैयार हुआ और दूसरी ओर 1662 में भेजा गया यह पत्र इस बात का साक्ष्य है कि शाहजहां के समय में ही ताज प्रांगण इतना पुराना हो चुका था कि तुरंत मरम्मत करवाने की जरूरत थी अर्थात शाहजहाँ से इसे खुद निर्माण न करवाकर पहले से बनी किसी इमारत की मरम्मत करवाकर बनवाया था। और पहले से बनी वह इमारत कुछ और नहीं एक शिवमंदिर तेजोमहालय था।


इसी कारण भारत में स्थित यह ताजमहल लंबे समय से विवादों के जंजाल में उलझा रहा है तथा समय-समय पर इसके अलग-अलग पहलुओं पर Controversies होती रही है।

 विवादों में ना उलझते भी आइए बात करते हैं उन तमाम साक्ष्यों पर जिनके आधार पर इसे तेजोमहालय या शिव मंदिर होने का दावा किया जाता रहा है। 


शाहजहां के Contemporary इतिहासकारों के Compilation 'The taj mahal an illuminated tomb' की मानें तो राजा जयसिंह के शाहजहां से मैत्री संबंध थे। ऐसा बताया जाता है कि राजा जयसिंह आगरा में उसी जगह पर रहते थे जहां पर आज ताजमहल बना हुआ है। महत्वपूर्ण संबंध होने के कारण जयसिंह अपनी जमीन शाहजहां को मुफ्त में देना चाहता था।


दरअसल शाहजहां और जयसिंह की नजदीकी का कारण यह था कि- अकबर का विवाह आमेर के राजा भारमल की पुत्री हरखा बाई से हुआ था। हरखाबाई अकबर के विश्वासपात्र सेनापति मानसिंह की बुआ हुआ करतीं थी। 


इधर अकबर के पोते थे शाहजहां और उधर मान सिंह के पोते थे राजा जयसिंह, इस वजह से इनके मध्य मधुर संबंध थे। 


शायद यही वजह थी जिससे राजा मानसिंह अपनी प्रॉपर्टी फ्री में शाहजहां को देना स्वीकार किया था। किन्तु शाहजहां ने मुफ्त में न ले कर बदले में चार किले इसलिए दे दिया कि राजा जयसिंह बाद में यह claim न कर सकें कि यह Property उसकी है। इस बात की पुष्टि शाहजहाँ द्वारा जयसिंह के नाम जारी किए गए एक फरमान से होती है। 28 Dec. 1633 के इस फरमान को आज भी जयपुर के City palace meuseum में देखा जा सकता है।

 इस बात का जिक्र मुग़लों के दरबारी लेखक अब्दुल हमीद लाहौरी द्वारा लिखी गयी पुस्तक बादशाहनामा में भी मिलता है। 


इस प्रकार स्थिति के अनुसार यह कहा जाता है कि शाहजहां ने 4 किलो के बदले में एक इमारत है जय सिंह से  exchange करी और उसी में कुछ फेरबदल करके उसे इस्लामिक ढांचा दिया और बाद में वहाँ तथाकथित रूप से मुमताज की कब्र बनवाई। 


बाद में मुमताज की कब्र बनवाने से आशय है कि Actually मुमताज की मृत्यु बुरहानपुर किले में हुई थी जो कि वर्तमान में मध्यप्रदेश में है। प्रारंभ में उसी किले से थोड़ी दूरी पर बुरहानपुर जिले के जैनाबाद में आहुखाना बाग में दफनाया गया था। वह इमारत आज भी वहां मौजूद है। बुरहानपुर में दफनाने के बाद कालांतर में उसे आगरा लाया गया। इस बात के प्रमाणित साक्ष्य अभी नहीं मिलते कि बुरहानपुर में दफन ताबूत को आगरा आखिर कब लाया गया। 


इस प्रकार दूसरी Theory ताजमहल को तेजो महालय बताती है इसके लिए इस विचारधारा के पोषक इतिहासकारों, विद्वानों और बुद्धिजीवियों द्वारा ताजमहल के कुछ भागों पर ध्यान आकर्षित किया जाता है-


1. 

सबसे पहले ताजमहल के मुख्य गुम्बद के किरीट का जो धातु कलश है जिसे चांद और सितारा बताया जाता है वह देखने में किसी भी प्रकार नही लगता है। ताजमहल के गुम्बद पर जो अष्टधातु का कलश खड़ा है वह त्रिशूल आकार का पूर्ण कुंभ है। उसके मध्य दंड के शिखर पर नारियल की आकृति बनी है। नारियल के तले दो झुके हुए आम के पत्ते और उसके नीचे कलश दर्शाया गया है। उस चंद्राकार के दो नोक और उनके बीचोबीच नारियल का शिखर मिलाकर त्रिशूल का आकार बना है। हिन्दू और बौद्ध मंदिरों पर ऐसे ही कलश बने होते हैं। जबकि मुस्लिम धर्म में कहीं पर भी कलश और नारियल की महत्ता नहीं होती है। 


दूसरी बात महल शब्द पर आधारित है। प्रश्न उठता है कब्रगाह को महल क्यों कहा गया? मकबरे को महल क्यों कहा गया? क्या किसी ने इस पर कभी सोचा, क्योंकि पहले से ही निर्मित एक महल को कब्रगाह में बदल दिया गया। कब्रगाह में बदलते वक्त उसका नाम नहीं बदला गया। यहीं पर शाहजहां से गलती हो गई। उस काल के किसी भी सरकारी या शाही दस्तावेज एवं अखबार आदि में 'ताजमहल' शब्द का उल्लेख नहीं आया है। यहाँ तक कि औरंगजेब के समय तक भी कहीं भी महल शब्द का प्रयोग कहीं नहीं मिलता है। साथ ही अरब, ईरान, अफगानिस्तान आदि जगह पर एक भी ऐसी मस्जिद या कब्र नहीं है जिसके बाद महल लगाया गया हो। अगर यह मान लें कि मुमताज महल के नाम पर ताजमहल नाम रखा गया तो बता दें कि बादशाहनामा के अनुसार मुमताज का नाम मुमताज महल नहीं अर्जुमंद बानो बेगम था। 


ताजमहल के मुख्य द्वार के ऊपर और अन्य बाहरी दीवारों पर तरह तरह की चित्रकारी की गई है। इनको ध्यान से देखने पर इसके मध्य में ऊपर बना एक कमल का फूल, नारियल और त्रिशूल की आकृति दिखाई देती है साथ ही चित्रकारियों में आम के पत्ते भी दिखाई देते हैं जोकि हिन्दू वास्तुकला और चित्रकला को दिखाती हैं।  


 एक और महत्वपूर्ण बात यह है कि ताजमहल के नदी के तरफ के दरवाजे के लकड़ी के एक टुकड़े को एक अमेरिकन प्रयोगशाला C-14 की जांच की गई। कार्बन 14 जाँच से पता चला है कि लकड़ी का वो टुकड़ा शाहज़हां के काल से 300 वर्ष पहले (1359 के आस पास) का है, क्योंकि ताज के दरवाजों को 11वी सदी से ही मुस्लिम आक्रामकों के द्वारा कई बार तोड़कर खोला गया है और फिर से बंद करने के लिये दूसरे दरवाजे भी लगाये गये हैं, ताज और भी पुराना हो सकता है।


देखने वालों ने अवलोकन किया होगा कि तहखाने के अंदर कब्र वाले कमरे में केवल सफेद संगमरमर के पत्थर लगे हैं जबकि अटारी व कब्रों वाले कमरे में पुष्प लता आदि से चित्रित पच्चीकारी की गई है। इससे साफ जाहिर होता है कि मुमताज़ के मक़बरे वाला कमरा ही शिव मंदिर का गर्भगृह है।


संगमरमर की जाली में 108 कलश चित्रित उसके ऊपर 108 कलश आरूढ़ हैं, हिंदू मंदिर परंपरा में 108 की संख्या को पवित्र माना जाता है। जबकि इस्लामिक परंपरा में 108 नही 786 की सांख्या पवित्र मानी जाती है।


एक अन्य साक्ष्य देखें तो- टॉवेर्नियर, जो कि एक फ्रांसीसी जौहरी था, ने अपने यात्रा संस्मरण में उल्लेख किया है कि शाहज़हां ने जानबूझ कर मुमताज़ को 'ताज-ए-मकान', जहाँ पर विदेशी लोग आया करते थे जैसे कि आज भी आते हैं, के पास दफ़नाया था ताकि पूरे संसार में उसकी प्रशंसा हो। वह आगे और भी लिखता है कि केवल चबूतरा बनाने में पूरी इमारत बनाने से अधिक खर्च हुआ था। शाहज़हां ने केवल लूटे गये तेजोमहालय के केवल दो मंजिलों में स्थित शिवलिंगों तथा अन्य देवी देवता की मूर्तियों के तोड़फोड़ करने, उस स्थान को कब्र का रूप देने और वहाँ के महराबों तथा दीवारों पर कुरान की आयतें खुदवाने के लिये ही खर्च किया था। मंदिर को अपवित्र करने, मूर्तियों को तोड़फोड़ कर छुपाने और मकब़रे का कपट रूप देने में ही उसे 22 वर्ष लगे थे। 


ई.बी. हॉवेल, श्रीमती केनोयर और सर डब्लू.डब्लू. हंटर जैसे पश्चिम के जाने माने वास्तुशास्त्री, जिन्हें कि अपने विषय पर पूर्ण अधिकार प्राप्त है, ने ताजमहल के अभिलेखों का अध्ययन करके यह राय दी है कि ताजमहल हिंदू मंदिरों जैसा भवन है। हॉवेल ने तर्क दिया है कि जावा देश के चांदी सेवा मंदिर का ground plan ताज के समान है।

चार छोटे छोटे सजावटी गुम्बदों के मध्य एक बड़ा मुख्य गुम्बद होना हिंदू मंदिरों की सार्वभौमिक विशेषता है।

और ताजमहल की अष्टकोणीय संरचना विशेष हिंदू अभिप्राय की अभिव्यक्ति है क्योंकि केवल हिंदुओं में ही आठ दिशाओं के विशेष नाम होते हैं और उनके लिये खगोलीय रक्षकों का निर्धारण किया जाता है। स्तम्भों के नींव तथा बुर्ज क्रमशः धरती और आकाश के प्रतीक होते हैं। हिंदू दुर्ग, नगर, भवन या तो अष्टकोणीय बनाये जाते हैं या फिर उनमें किसी न किसी प्रकार के अष्टकोणीय लक्षण बनाये जाते हैं तथा उनमें धरती और आकाश के प्रतीक स्तम्भ बनाये जाते हैं, इस प्रकार से आठों दिशाओं, धरती और आकाश सभी की अभिव्यक्ति हो जाती है जहाँ पर कि हिंदू विश्वास के अनुसार ईश्वर की सत्ता है।


वहीं ताजमहल के जिन संगमरमर के पत्थरों में कुरान की आयतें लिखी गयी हैं उनमें थोड़ा पीलापन है जबकि बाकी के White marbles उच्च गुणवत्ता वाले संगमरमर के पत्थर हैं। यह इस बात का प्रबल सूचक है कि उन पत्थरों को बाद में शाहजहाँ के द्वारा लगावाया गया। 


विंसेट आर्थर स्मिथ अपनी पुस्तक Akbar the great mughal में लिखते हैं कि बाबर ने सन 1630 में आगरा के वाटिका महल में अपने जीवन से मुक्ति पायी। यह इतना बड़ा और भव्य था कि उसके जैसा कोई दूसरा महल भारत में नहीं था। पुस्तक में उल्लिखित वाटिका महल कोई और महल नहीं वर्तमान ताजमहल ही था क्योंकि इतिहास में आगरा में कोई और वाटिका महल की सूचना नहीं मिलती है। 


पुरुषोत्तम नागेश ओक ने इस बात का भी जिक्र अपनी पुस्तक में किया है कि ताजमहल के बगीचे में काले पत्थरों का एक मण्डप था उन्ही में से एक पत्थर पर परमार्दिदेव के मंत्री संलक्षण ने एक शिलालेख लिखवाया है जिस पर वहां शिवमंदिर बनवाने का उल्लेख है। यह शिलालेख लखनऊ की वस्तु म्यूजियम की तीसरी मंजिल पर संरक्षित किया गया है। 


इस प्रकार ऐसे सैकड़ों साक्ष्य ताजमहल को तेजोमहालय मानने वाले विद्वानों द्वारा दिये गए और दिए जाते हैं। ये साक्ष्य कितने सही और कितने प्रामाणिक हैं इन पर अभी प्रश्नचिन्ह लगा हुआ है। हालांकि इन सभी सबूतों के गलत होने की संभावना भी बेहद कम है। 


 किंतु अभी तक ताजमहल से किसी ऐसे साक्ष्य का इंतजार हम सभी को है जो इस मंदिर या मकबरे के विवाद को सुलझा सके। तब तक के लिए हमें ASI द्वारा दी गयी जानकारियों पर ही consent रहना चाहिए। 


मेरे विचार में तो इसके लिए दोनों पक्षों को खुले मंच पर आकर इसकी सत्यता की जांच करानी चाहिए, इसके लिए भारत सरकार को देश विदेश के सभी बड़े बड़े पुरातत्वविदों, इतिहासकारों और विद्वानों को बुलाकर Best technology से इसकी सूक्ष्म जाँच करवाना चाहिए जिससे कि यह विवाद शांत हो सके। 


इस पर आपके क्या विचार हैं उनको Comment में अवश्य बताएं कि यह ताजमहल है अथवा तेजोमहालय।


खैर जो भी हो हमें एक भारतीय होने के नाते ताजमहल पर गर्व होना चाहिए कि दुनिया का सातवां अजूबा भारत भूमि में विद्यमान है। 


यदि वीडियो में आपको कुछ जानकारियां मिली हैं तो Video को like और share करें। तथा ऐसी ही तमाम बातों को जानने के लिए हमारे चैनल Under struggle को subscribe करें। 


आपने यहां तक video को देखा इसके लिए धन्यवाद। 


जय हिंद।

Comments

Popular posts from this blog

ताजमहल क्यों बिकने वाला था ?